बाड़मेर: बाड़मेर में धू-धू कर जला 3 करोड़ का 'नशे का ज़हर', 18.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त और 170 ग्राम स्मैक किया गया नष्ट
Barmer, Barmer | Sep 30, 2025 बाड़मेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जब्त किए गए करीब 18.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त और 170 ग्राम स्मैक को मंगलवार दोपहर 12:00 बजे नष्ट कर दिया गया। इस ड्रग की अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक...।