लखीसराय: लखीसराय के धर्मरायचक मोहल्ला में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण रसोई में फैली आग, मां-बेटा जख्मी
लखीसराय की धर्मरायचक मोहल्ला में शनिवार अपराह्न 1 बजे रसोई गैस में रिसाव की वजह से मुकेश साह के घर की रसोई में अचानक आग भड़क उठा. हादसे में मुकेश साह की पत्नी मनी देवी एवं पुत्र गणेश कुमार झुलसकर जख्मी हो गए. दोनों घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में उपचार हुआ. जानकारी के मुताबिक चूल्हा जलाते ही गैस के रिसाव के कारण आग भड़क गया.