महोबा: कबरई के विवेक नगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Sep 18, 2026 24 वर्षीय विवाहिता आरती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।