धोरैया: लहोरिया गांव के पास से धोरैया पुलिस ने 450 लीटर महुआ शराब जब्त कर 3 कारोबारियों को किया गिरफ्तार
धोरैया पुलिस ने लहोरिया गांव के पास से 450 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन बाइक जब्त करते हुए तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।धराये कारोबारियों में गोड्डा जिले के गायचान गांव निवासी दीपक कुमार मंडल, बोहा गांव निवासी नारायण यादव तथा बाराहाट थाना क्षेत्र के धनुकाटांड़ गांव निवासी जयकांत कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को बांका जेल भेज दिया गया है।