धोरैया: डीसीएलआर ने बीडीओ संग धोरैया के आधा दर्जन मतदान केंद्रों का भौतिक अवलोकन कर वाहन टैगिंग का लिया जायजा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीसीएलआर वंदना सिन्हा ने बीडीओ राजेश कुमार के संग प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का भौतिक अवलोकन करते हुए वाहन टैगिंग की समीक्षा की। डीसीएलआर ने प्रखंड के मध्य विद्यालय बलियास, बलियास मदरसा, आलमनगर नया टोला, कन्या मध्य विद्यालय ताहीरपुर ,ललसहिया, मिन्नतनगर सहित अन्य मतदान केदो पर पहुंच भौतिक स्थिति का अवलोकन किया।