धोरैया: खगड़ा गांव के समीप सड़क किनारे अवस्थित आम का पेड़ अचानक टूटकर गिरने से दबकर 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर खगड़ा गांव के समीप शनिवार की देर शाम सड़क किनारे अवस्थित एक आम का पेड़ अचानक टूटकर गिरने से इसमें दबकर एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका खगड़ा गांव निवासी प्रदीप पंडित की 12 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी बताई जाती है।वही इस दुर्घटना में आम के पेड़ के नीचे खड़े एक टोटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।