धोरैया: पटवा गांव से धोरैया पुलिस ने तीन वारंटीयों को किया गिरफ्तार, भेजा बांका जेल
धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के पटवा गांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।धराए वारंटीयों में पटवा गांव निवासी बिट्टू कुमार, खरती सिंह तथा अशोक सिंह शामिल हैं।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इन तीनों के विरुद्ध बांका न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था।जिसके आलोक में धोरैया पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।