धोरैया: पुनसिया स्टेट बैंक से ऋण लेकर ऋण चुकता नहीं करने पर श्रीपाथर गांव निवासी ऋणधारक को धोरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
स्टेट बैंक की पुनसिया शाखा से ऋण लेकर ऋण चुकता नहीं करना एक ऋणधारक को महंगा पड़ गया। इसको लेकर शाखा द्वारा सर्टिफिकेट केस दायर किए जाने के उपरांत वारंट निर्गत होने पर धोरैया पुलिस ने श्रीपाथर गांव निवासी ऋणधारक गोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उक्त ऋण धारक द्वारा पुनसिया स्टेट बैंक की शाखा से 67916 रूपैया ऋण लिया गया था।