सदर: वाराणसी में वीडीए ने बड़ा अभियान चलाया, 35 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सील, 20 को जारी किए नोटिस
Sadar, Varanasi | Jun 25, 2026 लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद वाराणसी में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने शहर भर में विशेष अभियान चलाकर भवन मानकों और मानचित्र स्वीकृति के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को सील कर दिया।