बेलछी: सकसोहरा में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 'जय भीम' से गूंजा इलाका
Belchhi, Patna | Apr 14, 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को सकसोहरा बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में ‘जय भीम’ और ‘जय संविधान’ के नारों से माहौल गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे सकसोहरा मुख्य चौक से हुआ। सबसे आगे फूल-मालाओं से सजी एक लाल रंग की थार जीप चल रही थी, जिस पर एक युवक बाबासाहेब की बड़ी तस्वीर लेकर