हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.55 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के जरिए पुलिस नशे के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास करेगी।