नबीनगर: माली थाना पुलिस ने चरण और बड़हरा से दो अजमानतीय वारंटियों को दबोचा
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो अजमानतीय वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदर्शन चौधरी (पिता- घनश्याम चौधरी), ग्राम चरण एवं सूदय कुमार (पिता- गणेश प्रजापति), ग्राम बड़हरा के रूप में हुई है। दोनों माली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक