कोरबा: पूर्व पार्षद की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने 12वीं के रिजल्ट से परेशान होकर फांसी लगाकर दी जान
Korba, Korba | Jun 26, 2026 कोरबा में शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक दुखद घटना सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा भैसखटाल में पूर्व पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मेघा घर की बड़ी बेटी थी और 12वीं की छात्रा थी।परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार मेघा बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।