रायसेन: रायसेन में गुड फ्राइडे पर चर्च से निकला जुलूस, बाइबल-क्रॉस के साथ समाजजन हुए शामिल
Raisen, Raisen | Apr 3, 2026 रायसेन में शुक्रवार शाम गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज ने सांची मार्ग स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में कार्यक्रम आयोजित किए। शाम पांच बजे चर्च में प्रार्थना सभा हुई, जिसके बाद शहर के सागर तिराहे तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में सबसे आगे एक खुली जीप में प्रभु यीशु की झांकी सजाई गई थी।