सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में बाइक से स्टंट करके दूसरे लोगों की जान खतरे में डालने के मामले में दो आरोपियों को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदित्य और अंजलि के रूप में हुई है। यह दोनों नजफगढ़ के मकसूदाबाद कॉलोनी और गोपाल नगर के रहने वाले हैं।