नजफगढ़: नजफगढ़ से पुलिस ने स्टंटबाज "स्पाइडरमैन व वुमन" को किया गिरफ्तार ,पुलिस ने थमाया रु 21.500 का चालान
नजफगढ़ थाना पुलिस ने युवक व युवती को स्पाइडरमैन व स्पाइडरवुमन की वेशभूषा में स्टंट करते हुए साई बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए स्पाइडरमैन की पहचान आदित्य निवासी मकसूदाबाद कॉलोनी नजफगढ़ जबकि उसकी महिला मित्र स्पाइडरवुमन की पहचान अंजलि निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बराम