धनवार: नप अध्यक्ष ने जलमीनार निर्माण कार्य योजना का शिलान्यास किया, कहा- पेयजल संकट से मिलेगी राहत
धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर क्षेत्र के विभिन्न टोला-मोहल्लों में जलमीनार योजनाओं का शिलान्यास किया। इस पहल से लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे वंचित मोहल्लों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।