ब्रह्मपुर: अचानक बारिश से नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा कटाव तेज, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता, जवईनियां गांव के त्रासदी का दिखा खौंफ
नैनीजोर स्थित बिहार घाट पर गुरुवार और शुक्रवार को हुई अचानक बारिश के बाद गंगा नदी का कटाव तेज हो गया है। जिस स्थान पर कटाव निरोधी कार्य के तहत सैंड पैकेट्स की भराई की गई थी, वहां की मिट्टी भी नदी में बह गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की स्थिति दर्शाने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और किनारे तेजी से धंस रहे हैं।