कांके: कचहरी स्थित आवासीय कार्यालय में रांची विधायक ने महिलाओं से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Apr 19, 2026 कचहरी स्थित आवासीय कार्यालय में रांची विधायक सीपी सिंह ने महिलाओं से मुलाकात की। रविवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अपने आवासीय कार्यालय में मातृशक्ति के साथ कल पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। पीएम मोदी के शब्दों में देश के प्रति संवेदना, महिलाओं के प्रति सम्मान और भविष्य के प्रति एक दृढ़ विश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था।