गयाजी ज़िलाधिकारी शशांक शुभंकर के समक्ष दैनिक जनता दरबार मे हर दिन आम जनता अपनी समस्या को लेकर आते हैं।उन आवेदनों को संबंधित कार्यालय व विभाग को समाधान के लिये भेजते हैं इसी कड़ी में आज रोस्टर के अनुसार अपर समाहर्ता राजस्व कार्यालय में समर्पित जनता दरबार के आवेदनों की निष्पादन की समीक्षा की गई।इसकी जानकारी आज दिनांक 9 दिसंबर मंगलवार की दोपहर 3 बजे डीएम ने दी।