लाडपुरा: कोटा में ड्रिप चढ़ाने के बाद महिला का शरीर नीला पड़ने लगा, सीजेरियन के बाद मौत का मामला
Ladpura, Kota | Oct 17, 2026 कोटा के मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में सीजेरियन ऑपरेशन के बाद एक बार फिर महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ड्रिप चढ़ाने के बाद मृतका का शरीर नीला-पीला पड़ने लग गया था। कहने के बाद भी हॉस्पिटल स्टाफ ने काफी देर तक मृतका को नहीं संभाला, जिससे उसकी मौत हो गई।