सिरसागंज: कौरारा खुर्द में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, थाने में दी गई तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव कौरारा खुर्द में सोमवार रात्रि रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 37 वर्षीय युवक की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक के परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे और उन्होंने मामले की तहरीर दी। परिजनों के अनुसार मृतक योगेंद्र पुत्र रेशम सिंह मानसिक रूप से कमजोर था और वह बिना बताए घर से निकल गया था।