कुमारखंड थाना क्षेत्र के करुबैली में बच्चे की विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मंगलवार को शाम पांच बजे परिजनों ने कुमारखंड 112 वाहन पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।