सदर: नागरी प्रचारिणी सभा मनाएगी 134वां स्थापना दिवस, 15 से 18 जुलाई तक होंगे भव्य आयोजन
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2026 नागरी प्रचारिणी सभा मनाएगी 134वां स्थापना दिवस, 15 से 18 जुलाई तक होंगे भव्य आयोजन वाराणसी। हिंदी भाषा, साहित्य और नागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित देश की सबसे पुरानी संस्था नागरी प्रचारिणी सभा अपने 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जुलाई से 18 जुलाई तक चार दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन करेगी।