बेन: बेन प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार, जमीन विवाद के 14 मामलों का किया गया निष्पादन
Ben, Nalanda | Aug 1, 2026 बेन प्रखंड कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान पुराने लंबित 14 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।अंचलाधिकारी सुभाष कुमार चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में कुल सात नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगले शनिवार को उपस्थित हो