श्री गंगानगर: ग्राम पंचायत घमूडवाली में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल और जनसुनवाई का आयोजन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 25, 2026
ग्राम पंचायत घमूडवाली में सोमवार को शाम 6:00 बजे जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल व जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।