फिरोज़ाबाद: शिकोहाबाद शहर के कई स्थानों पर जाम की समस्या को लेकर अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर
एसडीएम शिकोहाबाद गजेंद्र सिंह के नेतत्व में शिकोहाबाद नगर पालिका की टीम नें अबैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्यवाही की है। बुलडोजर की कार्यवाही के दौरान के दौरान कई दुकानों के चबूतरो को तोड़ा गया है। प्रशासन की कार्यवाही से लोगो में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की बुलडोजर की कार्यवाही शिकोहाबाद शहर के स्टेशन रोड, मैनपुरी चौराहे,एटा तिराहे पर की गयी है।