फिरोज़ाबाद: भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर शहर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना के पराक्रम ऒर ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर फ़िरोज़ाबाद में तिरंगा यात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाली गयी है। इस दौरान फ़िरोज़ाबाद की सडको पर भारत माता की जयकारो की गूंज सुनाई दी है। तिरंगा यात्रा में बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ऒर एमएलसी विधायक के साथ जन सैलाब देखा गया।