गिरिडीह: बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का लिया निर्णय, DC ऑफिस से आदेश जारी
बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सोमवार को 4 बजे डीसी ऑफिस से इसकी विज्ञप्ति जारी की गई।यह नई व्यवस्था 21 अप्रैल से प्रभावी होगी। उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, केजी से लेकर 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई अब सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी।