आगरा: थाना शाहगंज अंतर्गत मारुति स्टेट रोड पर आधी रात दो व्यक्तियों में हुई जमकर मारपीट,झगड़े का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
आगरा के शाहगंज अंतर्गत मारुति स्टेट रोड पर बीते सोमवार रात को दो व्यक्तियों में कहासुनी के बाद जोरदार मारपीट होने लगी। दोनो युवक नशेबाजी करने के बाद आपस मे ही किसी बात को लेकर भीड़ गए थे। जिसके बाद दोनों में जमकर लात-घुसे चले। जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। शाहगंज पुलिस का कहना हैं कि ऐसा कोई वीडियो उनके संज्ञान में नही हैं।