आगरा: अंबेडकर पुल से नीचे गिरे बाइक सवार तीन युवक,एक की मौत,दो घायल,वीडियो आया सामने
थाना छत्ता क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर पुल का एक मामला सामने आया है। जिसमें 3 बाइक सवार युवक अचानक पुल से नीचे गिर गए। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई व 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई,जिसमें से किसी ने वीडियो बना लिया,जिसका वीडियो सामने आया है।