कलान: भरतापुर गांव में दबंगों ने बाजरे की फसल को जोतकर किया नष्ट, चार पर दर्ज हुआ केस
शाहजहांपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भरतापुर निवासी धर्मवीर सिंह ने चार लोगों के खिलाफ खेत में खड़ी बाजरा की फसल जोतने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार गाजीपुर चिकटिया गांव के चार आरोपी 21 मई की रात करीब 9 बजे आरोपी ट्रैक्टर और कल्टीवेटर लेकर खेत में पहुंचे और खड़ी फसल जोतने लगे मना किया तो मारपीट की.