बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jun 25, 2024 बिजनौर में आज थाना कोतवाली शहर पुलिस में अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी सलीम के पुत्र नाजिम के पास से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है। नाजिम के खिलाफ पुलिस में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।