बिजनौर: रेहड़ में जसपुर मार्ग पर टोल प्लाजा के पास दो डंपर में टक्कर होने के बाद लगी आग, दोनों ड्राइवर झुलसे
Bijnor, Bijnor | Jun 25, 2024 बिजनौर के रेहड थाना क्षेत्र में जसपुर मार्ग पर टोल प्लाजा के पास दो तेज रफ्तार डंपर की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। जिसमें दोनों ड्राइवर बुरी तरह झुलस गये। दोनों ड्राइवरों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ड्राइवर नगीना थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद के रहने वाले रिंकू व विमल है।