गुन्नौर: गांव हीरापुर इटऊआ के समीप दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत और दो घायल
बबराला थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव हीरापुर इटऊआ के समीप शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घौंसली अनिरुद्ध निवासी तेजपाल पुत्र मोहकम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जनपद बदायूं के जरीफनगर निवासी राजेश और दिनेश घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा