संडीला: रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य से यात्रियों को होगी परेशानी, कई ट्रेनें चलेंगी देरी से
Sandila, Hardoi | May 21, 2026 लखनऊ मंडल के अंतर्गत आलमनगर से आलमबाग केबिन के बीच प्रस्तावित इंजीनियरिंग कार्य के चलते सण्डीला,बालामऊ एवं हरदोई होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाने के निर्देश जारी किए हैं।