फतुहा: ग्रामीण एसपी ने दीदारगंज थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड समेत तीन मामलों का खुलासा किया, 4 अपराधी गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 16, 2026 ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने दीदारगंज थाना में पीसी कर हत्याकांड समेत तीन मामलों का खुलासा किया है। चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कोठिया निवासी हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मुक्कू यादव उर्फ शक्तिशागर और गौरव कुमार उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया गया है। अन्य थाना में हत्याकांड में गोरख यादव व मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है।