चैनपुर: नातापोल में जंगली हाथी के आतंक से घर ध्वस्त, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
Chainpur, Gumla | Sep 11, 2026 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नातापोल गांव में जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जंगली हाथी ने एक ग्रामीण के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि घर के सदस्यों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हाथी ने घर में रखे सामान को भी नष्ट कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी वनपाल राजकुमार साहू ने शुक्रवार शाम चार बजे बताया कि दो जंगली हाथी बसिया की ओर