मलिहाबाद: काकोरी, पारा, आशियाना और पीजीआई क्षेत्र में एलडीए ने अवैध निर्माण को किया सील
लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा काकोरी, पारा, आशियाना और पीजीआई क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लिया गया। इस दौरान अवैध निर्माण को सील किया गया और सख्त हिदायत भी दी गई। लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा लगातार शहर में अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह एक्शन देखने को मिला। एलडीए के एक्शन के बाद लोगों में हङकंप है।