मलिहाबाद: थाना माल पुलिस ने सामुदायिक मिलन केंद्र के पास से 15 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना माल पुलिस टीम के द्वारा 15 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि सामुदायिक मिलन केंद्र के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। माल थाने पर यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।