मलिहाबाद: थाना मडियांव पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त और अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
थाना मङियांव पुलिस के द्वारा दहेज हत्या के मामले दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि दोनों की तलाश पुलिस कर रही थी और इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त और अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। दोनों के खिलाफ डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।