मलिहाबाद: मलिहाबाद तहसील: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, गाली गलौज और मारपीट आई सामने, तमाशबीन बने रहे लोग
मलिहाबाद तहसील अंतर्गत क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर कहा सुनी, गाली गलौज और मारपीट की घटना सामने आई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग मूक दर्शक बने रहे। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला माल थाना अंतर्गत मसीढा हमीर का है। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आए और जमकर कहासुनी की गई। बातचीत में अभद्र टिप्पणियां भी हुई।