चंदौसी: चंदौसी असालतपुर जारई मार्ग पर चाट पकौड़ी का ठेला पलटा, चालक बाल-बाल बचा, हुआ भारी नुकसान
जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में असालतपुर जारई मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाट-पकौड़ी का ठेला पलट गया। असालतपुर जारई निवासी प्रवीन जोशी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रोजाना की तरह ठेला लेकर भैंतरी फाटक पर मजदूरी करने जा रहे थे। तभी चंदौसी की ओर से आ रही पराली से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठेले में साइड मार दी। हादसे में संचालक बाल-बाल बच गए,