गायघाट: गायघाट एसएफसी गोदाम की बदतर व्यवस्था से ग्रामीणों में संदेह
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम की व्यवस्था दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। इस मामले को लेकर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे में ग्रामीणों ने खाद्यान्न लदे वाहन को घेर लिया। जानकारी के मुताबिक अप्रैल माह का सरकारी खाद्यान्न गैर डोर-स्टेप डिलीवरी वाहनों के माध्यम से भेजे जाने का मामला सामने आया है।