कोलायत: नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत पर स्वर्णकार समाज में रोष, कोलायत SDM को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
फलोदी निवासी स्वर्णकार समाज की विवाहिता संजू सोनी की नसबंदी ऑपरेशन के बाद हुई मृत्यु को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी श्रीकोलायत को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।