गया टाउन सीडी ब्लॉक: स्वच्छ फल्गु अभियान: गया के राय बिंदेश्वरी घाट पर जनजागरण कार्यक्रम, श्रमदान कर दोहराया संकल्प
“स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी” अभियान के तहत शहर के किरानी घाट रोड स्थित राय बिंदेश्वरी घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को फल्गु नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया तथा प्रत्येक रविवार श्रमदान करने का संकल्प दोहराया गया।