मंझनपुर: कोटिया गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत, कहा- बेटे की हत्या करने के बाद फांसी के फंदे से लटकाया गया
कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे की मारपीट करके हत्या की गई है पुलिस ने उसमें खेल किया है उन्होंने मांग की है कि सक्षम अधिकारी के द्वारा प्रकरण की फिर से जांच कराई जाए और इंसाफ दिया जाए।