नवाबगंज: नैनामऊ-जहांगीराबाद मार्ग का निर्माण अधूरा, ग्रामीण चार माह से बजरी पर चलने को मजबूर
बाराबंकी के मसौली विकासखंड क्षेत्र में नैनामऊ से जहांगीराबाद को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर केवल मोटी बजरी डालकर छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का सोमवार करीब 8 बजे कहना है कि बाइक, साइकिल और पैदल चलना मुश्किल हो गया है।