बीकानेर में शिक्षा निदेशालय में कर्मचारियों के दो गुटों के बीच तकरार का मामला सामने आया है। कर्मचारियों के एक कार्यक्रम के नाम पर चंदा वसूली और कथित फर्जी रसीदों को लेकर शुरू हुआ विवाद पहले सोशल मीडिया तक सीमित रहा, लेकिन बाद में दफ्तर तक पहुंच गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कार्यालय परिसर में धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप लगाए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया