मंडला: जिले में मौसम का मिजाज हर घंटे बदला, तेज हवा और बादलों से किसान चिंतित
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 जिले में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादल और हवा के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को 6 बजे मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया।